Skip to main content

यूपी आसान किस्त योजना: Asan Kist Yojana UPPCL Registration

UP Asan Kist Yojana 2021 : Asan Kist Yojana Online Registration | आसान किस्त योजना यूपी बिजली बिल | Asan Kist Yojana UPPCL Apply Online Last Date | Asan Kist Yojana CSC | Asan Kist Yojana UPPCL Registration www.upenergy.in

यूपी आसान किस्त योजना

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा यूपी आसान किस्त योजना शुरू की गयी है। इस योजना के अंतर्गत उन लोगो को लाभ मिल सकेगा जो आर्थिक परेशानी के कारण बिजली का बिल जमा करने में असमर्थ है। ऐसे बिजली उपभोक्ता आसान क़िस्त देकर अपना बिजली के बिल का भुगतान कर सकते हैं। इस योजना की शुरुआत 11 नवंबर 2019 से की गयी थी उत्तर प्रदेश विद्युत कार्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा इस योजना को कार्यान्वन किया जा रहा है। इस योजना का लाभ सिर्फ उत्तर प्रदेश के नागरिको को ही मिलेगा। Asan Kist Yojana के अंतर्गत शहरी उपभोक्ताओं के लिए 12 किस्तों में बकाया बिल का भुगतान किया जाएगा और ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए 24 किस्तों में बकाया बिल का भुगतान किया जाएगा।

इस योजना के तहत मासिक क़िस्त को राशि को कम से कम 1500 रूपये निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही समय से किस्तों का भुगतान किया जाने की स्थिति में सर चार्ज में भी छूट दी जाएगी। यदि आप इस योजना से सम्बंधित कोई जानकारी चाहते है जैसे आसान किस्त योजना registration कैसे करे? आसान किस्त योजना UPPCL आवेदन प्रक्रिया? asan kist yojana last date? आसान किस्त योजना बिजली बिल के बारे में तो इस पोस्ट के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

Asan Kist Yojana 2021 Summary

योजना का नाम

यूपी आसान किस्त योजना

श्रेणी

उत्तर प्रदेश सरकार योजना

आरम्भ की गई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी

लाभार्थी

बिजली उपभोक्ता

उद्देश्य

आसान किस्त में बकाया बिजली बिल भुगतान

आवेदन की प्रक्रिया

ऑफलाइन/ ऑनलाइन

योजना की शुरुआत

11 नवंबर 2019

आवेदन

पंजीकरण | लॉगिन

आधिकारिक वेबसाइट

www.upenergy.in/uppcl/en

हेल्पलाइन नंबर

91 -522 2887701-03

यूपी आसान किस्त योजना 2021 – लाभ (Benefits)

UP Asan Kist Yojana के अंतर्गत वह सभी विधुत उपभोक्ता जो आर्थिक रूप से कमजोर है और बिजली का बिल जमा करने में असमर्थ हैं तो वह लोग किस्तों में बिजली का बकाया बिल जमा कर सकते हैं। जिनके पास 4 किलो वाट के कनेक्शन है और उन्हें बकाया बिजली  जमा करना है तो वह किस्तों में बिल जमा कर सर चार्ज में छूट प्राप्त कर सकते है:

  • आवेदक को सरकार ने Asan Kist Yojana UPPCL के अंतर्गत किस्त में बिल भुगतान की सुविधा प्रदान की है जिसके अंतर्गत आसान किस्त  में पूरे बिल का भुगतान किया जा सकेगा।
  • योजनानुसार शहरी उपभोक्ताओं के लिए 12 किश्ते एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए अधिकतम 24 किस्त का निर्धारण किया गया हैं।
  • यदि आवेदक इस योजना के अंतर्गत पंजीयन कराएगा तो उससे अपने बकाया बिल के शुल्क का 5% या न्यूनतम रु 1500 जमा करना होगा साथ ही वर्तमान माह का बिजली बिल का भी भुगतान करना होगा।
  • आवेदक की मासिक किस्त कम से कम राशि 1500 रुपए होगी।
  • यदि आवेदक ने सारी किश्त समय से जमा की है तो सर चार्ज मूल रूप से माफ कर दिया जाएगा।
  • आवेदक को मासिक किस्तों के साथ-साथ वर्तमान बिजली के बिल का भुगतान भी करना अनिवार्य होगा
  • यदि आवेदक द्वारा किसी एक माह की किश्त और उस माह का  बिजली बिल नहीं भरा जाता है तो उसे अगले माह में 2 किस्ते एवं दोनों माह का बिजली बिल भरना होगा।
  • यदि आवेदक द्वारा दो महीने तक किस्त एवं वर्तमान बिल का भुगतान नहीं किया जायेगा तो उसका पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा और उस उपभोक्ता को डिफ़ाल्टर घोषित कर दिया जायेगा।
  • वह सभी उपभोक्ता जिन का पंजीकरण निरस्त हो गया है उन्हें सर चार्ज में कोई छूट नहीं दी जाएगी।

यूपी आसान किस्त योजना 2021 – पात्रता (Eligibility)

आसान किस्त योजना के तहत लाभ लेने के लिए आवेदक को वो सभी मापदंडो को पूरा करना अनिवार्य होगा जो दिए गए है:

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ सिर्फ घरेलू 4 किलो वाट के कनेक्शनों को दिया जाएगा।
  • आवेदक द्वारा किश्त समय पर ही जमा करने पर ही व्याज माफ़ किया जायेगा।
  • यदि आवेदक दो माह तक किश्त या बिजली का बिल जमा नहीं करता ऐसे स्थिति में उम्मीदवार का पंजीकरण निरस्त कर दिया जायेगा।

UP Aasan Kist Yojana 2021 – आवश्यक दस्तावेज (Documents)

आवेदक को Asan Kist Yojana Online Registration के समय कुछ दस्तावेज की आवश्यकता पड़ेगी जो निम्न है :

  • बिजली का बिल।
  • आधार नंबर।
  • मोबाइल नंबर।
  • राशन कार्ड।
  • पासपोर्ट साइज फोटो।
  • मीटर संख्या।

यूपी आसान किस्त योजना 2021 आवेदन प्रक्रिया (Apply Online)

आसान किस्त योजना यूपी के तहत ऑनलाइन आवेदन (Asan Kist Yojana UPPCL Registration) करने और रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे बताई गई आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया देख सकते हैं:

Step 1: सबसे पहले आवेदक को UPPPCL की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.upenergy.in/uppcl/hi) पर आसान किस्त योजना के अंतर्गत लॉगिन करना होगा।

Step 2: वेबसाइट के होम पेज पर “उपभोक्ता कॉर्नर” के बिल भुगतान सेक्शन में आसान क़िस्त योजना हेतु पंजीकरण (नगरीय) या आसान किस्त योजना/ किसान किस्त योजना हेतु पंजिकरण (ग्रामीण) का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना होगा।

Step 3: इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।

Step 4: अब आपको उपभोक्ता लॉगिन के लॉगिन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Step 5: यदि आपके पास Account Number Password  है तो दर्ज करके Generate OTP पर क्लिक करना होगा।

Step 6: यदि नहीं है तो Are you a new user? के अंतर्गत  REGISTER NOW पर क्लिक करिये।

Step 7: इसके बाद आपके सामने एक एप्लीकेशन फार्म खुल जायेगा जिसमे सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी जैसे अकाउंट नंबर, सर्विस कनेक्शन नंबर, मोबाइल नंबर आदि।

Step 8: इसके बाद REGISTER के बटन पर क्लिक करना होगा और आपका यूपी आसान किस्त योजना में पंजीकरण हो जाएगा।

Asan Kist Yojana UP हेल्पलाइन:

यूपी पावर कॉरपरेशन लिमिटेड, शक्ति भवन 14, अशोक मार्ग लखनऊ
फोन नंबर – 91 -522 2887701-03

यूपी आसान किस्त योजना सम्बंधित सवाल: 

UP Asan Kist Yojana क्या है?

इस योजना के अंतर्गत शहरी उपभोक्ताओं के लिए 12 किस्तों में बकाया बिल का भुगतान और ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए 24 किस्तों में बकाया बिल का भुगतान किया जा सकेगा।

आसान क़िस्त योजना का किस राज्य द्वारा शुरुआत की गयी है ?

आसान क़िस्त योजना की शुरुआत उत्तर-प्रदेश राज्य के द्वारा की गयी है।

यूपी आसान किस्त योजना के अंतर्गत कितने पैसों का भुगतान करना होगा?

यूपी आसान किस्त योजना के अंतर्गत मूल धन राशि का 5 फ़ीसदी या न्यूनतम 1500 रुपए के साथ बिल का भुगतान करना होगा। 

आसान किस्त योजना का लाभ किन बिजली उपभोक्ता को मिलेगा?

यूपी आसान किस्त योजना सभी घरेलू शहरी और ग्रामीण 4 किलोवाट तक के लोड वाले उपभोक्ताओं के लिए है।


Comments

Popular posts from this blog

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना | Kanya Sumangala Yojana Online Form

  उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना: Kanya Sumangala Yojana Apply Online कन्या सुमंगला योजना उप Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Registration Form correction form, Status, Application Form, Eligibility, Features, Benefits and Check Online Application Status at Official Website mksy.up.gov.in. Kanya Sumangala Yojana UP 2021-22 आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों के लिए उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई। इस योजना के तहत बेटियों के जन्म से लेकर उनकी स्नातक पढ़ाई तक सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किया जायेगा। इस योजना के तहत बेटी के जन्‍म के समय 2 हजार रुपये, एक साल का टीकाकरण पूरा करने के बाद 1 हजार रुपये, पहली कक्षा में दाखिले के समय 2 हजार रुपये, छठीं कक्षा में आने पर 2 हजार रुपये और नौवीं कक्षा में दाखिले के समय 3 हजार रुपये दिए जाते हैं। 10वीं और 12वीं कक्षा का एग्जाम पास करके या दो साल के किसी डिप्‍लोमा कोर्स में दाखिला लेने पर 5 हजार रुपये की मदद दी जाती है। इस योजना को लड़कियों की शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ जोड़ा गया है...

Balaram Yojana Odisha Online Registration : Online Apply, Application Form

  Balaram Yojana Odisha Online Registration 2021 | Odisha Balaram Schemes Apply Online | Balia Yojana Odisha | ବଳରାମ ଯୋଜନା ଓଡିଶା ଆବେଦନ ପତ୍ର ଅନ୍ଲାଇନ୍ରେ ଆବେଦନ କରନ୍ତୁ | Balaram Yojana Odisha Application Form Pdf, Eligibility beneficiary list on www.odisha.gov.in The government’s  Balaram scheme  for farmers after Kalia. The main purpose of the  Balaram Yojana Odisha 2021  is to provide bank loans to sharecroppers who cultivate their land without having their own land. About 400,000 rupees will be given to farmers for agricultural loans of about Rs 50,000. Farmers can take out agricultural loans not only from cooperative banks, but also from nationalized banks. In the first phase, the government is planning to provide 3.5 million farmers. If you are willing to apply for  Balaram Yojana 2021 , you can check all details regarding to  Odisha Balaram Yojana 2021  below. Balaram Yojana Odisha 2021 Summary Yojana Name Balaram Yojana Odisha Launched By Odish...

इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना 2021-22: ऑनलाइन आवेदन पत्र, पात्रता, लाभार्थी की स्थिति, उद्देश्य और विशेषताएं

  नमस्कार दोस्तों, आज हम “ Indira Gandhi Shehri Credit Card Yojana   इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना  (  IGSCCY  )  2021-22  ” के बारे में ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया, उद्देश्य, ऑनलाइन आवेदन पत्र लागू करने के लिए आवश्यक दस्तावेज, पात्रता, योजना की विशेषताएं और लाभ जैसी जानकारी साझा करते हैं। इसके अलावा, आप  इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना   (  Indira Gandhi Shahri Credit Card Yojana  ) लाभार्थी सूची डाउनलोड पीडीएफ की जांच कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट यानी  dipr.rajasthan.gov.in   के  माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की स्थिति की  जांच कर सकते हैं  । योजना की संक्षिप्त नवीनतम जानकारी योजना का नाम इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना आवेदन की स्थिति Active Indira Gandhi Shahri Credit Card Yojana 2021: इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना स्थिति, लाभार्थी सूची, नवीनतम समाचार अपडेट नवीनतम समाचार अपडेट :  इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना पर मिलेगा 50000 रुपये का कर्ज, राजस्थ...