Skip to main content

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना | Kanya Sumangala Yojana Online Form

 उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना: Kanya Sumangala Yojana Apply Online कन्या सुमंगला योजना उप Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Registration Form correction form, Status, Application Form, Eligibility, Features, Benefits and Check Online Application Status at Official Website mksy.up.gov.in.

Kanya Sumangala Yojana UP 2021-22

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों के लिए उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई। इस योजना के तहत बेटियों के जन्म से लेकर उनकी स्नातक पढ़ाई तक सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किया जायेगा। इस योजना के तहत बेटी के जन्‍म के समय 2 हजार रुपये, एक साल का टीकाकरण पूरा करने के बाद 1 हजार रुपये, पहली कक्षा में दाखिले के समय 2 हजार रुपये, छठीं कक्षा में आने पर 2 हजार रुपये और नौवीं कक्षा में दाखिले के समय 3 हजार रुपये दिए जाते हैं। 10वीं और 12वीं कक्षा का एग्जाम पास करके या दो साल के किसी डिप्‍लोमा कोर्स में दाखिला लेने पर 5 हजार रुपये की मदद दी जाती है।

इस योजना को लड़कियों की शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ जोड़ा गया है, जिससे उनका भविष्य बेहतर हो सकेगा। इस योजना के लिए सरकार ने 1200 करोड़ रुपये का बजट रखा है। इस योजना के तहत परिवार की वार्षिक आय अधिकतम तीन लाख या उससे कम होनी चाहिए होनी चाहिए। एक परिवार की अधिकतम दो बालिकाओं को इस योजना के लाभ मिलेगा।

UP Kanya Sumangala Yojana 2020 Summary

योजना का नामउत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना
श्रेणीउत्तर प्रदेश सरकार योजना
मुख्यमंत्रीयोगी आदित्य नाथ जी द्वारा
लाभार्थीराज्य की कन्या
लाभ15000 रूपये धनराशि की मदद
बजटयूपी बजट 2019-20
उद्देश्यराज्य की बालिकाओ के भविष्य को उज्वल बनाने के लिए
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
महत्वपूर्ण तिथि
योजना प्रारम्भ हुईअप्रैल 2019
महत्वपूर्ण लिंक्स
अधिसूचनायहाँ से डाउनलोड करे
आवेदनपंजीकरण | लॉगिन 
आधिकारिक वेबसाइटwww.mksy.up.gov.in

Kanya Sumangala UP Yojana 2020 Application Form, Status, List

कन्या सुमंगला योजना के कार्यन्वयन से ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की अवधारणा मज़बूत होगी तथा महिलाओ के सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा। कन्या सुमंगला योजना से लड़कियों की उच्च शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य एवं भविष्य मिल सकेगा। राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ विकास हेतु नये अवसर प्रदान करने के लिए यह योजना प्रारम्भ की जा रही है। इसके फलस्वरूप जहाँ एकतरफ कन्या भ्रूण हत्या एवं बाल-विवाह जैसी कुरीतियों के रोकथाम के प्रयासों को बल मिलेगा वहीं दूसरी ओर बालिकाओं को उच्च शिक्षा व रोजगार के अवसरों की ओर बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Form

कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन mksy.up.gov.in पर कर किया जा सकता है। इसके लिए माता-पिता का आधार कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट, मोबाइल नंबर आदि की आवश्कयता पड़ेगी। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत लाभार्थियों के खाते में डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से पैसा जमा किया जाता है।

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना 2020 लाभ | UP Kanya Sumangala Yojana Benefits

  • कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत कन्या के जन्म से लेकर उसकी शादी तक 6 चरण में सरकार आर्थिक मदद देगी
  • इस योजना के अंतर्गत कन्या के जन्म से लेकर पढाई तक का 15000 रूपये आर्थिक सहायता के रूप में दिया जायेगा
  • इस योजना के जरिये राज्य में बालिकाओं की सुरक्षा और संरक्षण, स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित सभी बाधाओं को समाप्त किया जा सकेगा।
  • इस योजना हेतु राज्य सरकार द्वारा इस योजना का कुल बजट 1200 करोड़ रूपये रखा गया है।

उप कन्या सुमंगला योजना की 6 किश्ते

प्रथम श्रेणीनवजात बालिकाओं जिनका जन्म 01/04/2019 या उसके पश्चात् हुआ हो, को रू0 2000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।
द्वितीय श्रेणीवह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिनका एक वर्ष के भीतर सम्पूर्ण टीकाकरण हो चुका हो तथा उनका जन्म 01/04/2018 से पूर्व न हुआ हो, को रू0 1000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।
तृतीय श्रेणीवह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान प्रथम कक्षा में प्रवेश लिया हो , को रू0 2000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।
चतुर्थ श्रेणीवह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान छठी कक्षा में प्रवेश लिया हो , को रू0 2000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।
पंचम श्रेणीवह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान नवीं कक्षा में प्रवेश लिया हो , को रू0 3000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।
षष्टम् श्रेणीवह सभी बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने 10वीं/12वीं कक्षा उत्तीर्ण करके चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान स्नातक-डिग्री या कम से कम दो वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश लिया हो , को रू0 5000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना 2020 पात्रता | Eligibility for UP Kanya Sumangala Yojana

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना (UP Kanya Sumangala Yojana) के तहत लाभ लेने के लिए आवेदक को वो सभी मनको को पूरा करना अनिवार्य होगा जो दिए गए है:

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए कन्या के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
  • आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के पास स्थायी निवास प्रमाण पत्र हो, जिसमें राशन कार्ड/आधार कार्ड/वोटर पहचान पत्र/विद्युत/टेलीफोन का बिल मान्य होगा।
  • आवेदक के अधिकतम दो ही बच्चियों को योजना का लाभ मिल सकेगा इसलिए लाभार्थी के परिवार में अधिकतम दो बच्चे ही होने चाहिए।
  • किसी महिला को द्वितीय प्रसव से जुड़वा बच्चे होने पर तीसरी संतान के रूप में लड़की को भी लाभ अनुमन्य होगा। यदि किसी महिला को पहले प्रसव से बालिका है व द्वितीय प्रसव से दो जुड़वा बालिकायें ही होती हैं तो केवल ऐसी अवस्था में ही तीनों बालिकाओं को लाभ अनुमन्य होगा।
  • यदि किसी परिवार ने अनाथ बालिका को गोद लिया हो, तो परिवार की जैविक संतानों तथा विधिक रूप में गोद ली गयी संतानों को सम्मिलित करते हुये अधिकतम दो बालिकायें इस योजना की लाभार्थी होंगी।
  • यदि आवेदक पिता / माता है, तो बैंक विवरण के लिए पहली प्राथमिकता माता की होनी चाहिए लेकिन अगर वह नहीं है तो यह पिता का बैंक खाता होगा माना जाता है।
  • यदि माता और पिता दोनों जीवित नहीं हैं और आवेदक अभिभावक है तब अभिभावक का बैंक विवरण आवश्यक होना चाहिए।
  • यदि बालिका बालिग है तो वह स्वयं लाभ के लिए आवेदन कर सकती है और उसका बैंक विवरण आवश्यक होना चाहिए।

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना 2020 आवश्यक दस्तावेज | UP Kanya Sumangala Yojana Required Documents

आवेदक को UP Kanya Sumangala Yojana Online Registration के समय कुछ दस्तावेज की आवश्यकता पड़ेगी जो निम्न है :

  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • बैंक अकाउंट नंबर और पासबुक स्कैन कॉपी (माता और पिता या अभिभावक या स्व)
  • निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate)
  • राशन कार्ड (Ration card)
  • नवीनतम लड़की की फोटो (Latest Girl Child Photo)
  • जन्म प्रमाणपत्र (Birth Certificate)
  • शपथ पत्र प्रमाण पत्र (Affidavit Certificate)
  • संयुक्त परिवार फोटो (Joint Family Photo)
  • मोबाइल नंबर (Mobile number)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo)
  • यदि बेटी गोद ली है तो गोद लेने का प्रमाण पत्र
  • मृत्यु प्रमाण पत्र (माता या पिता के जीवित न होने की स्थिति में)

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना 2020 ऑनलाइन आवेदन | UP Kanya Sumangala Yojana Apply Online

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना 2020 के तहत ऑनलाइन आवेदन करने और रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप नीचे बताई गई आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया देख सकते हैं:

Steps to UP Shadi Anudan Yojana Registration Online Form

Step 1: सबसे पहले आवेदक को कन्या सुमंगला योजना की आधिकारिक वेबसाइट (http://mksy.up.gov.in/) पर जाना होगा।

Step 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको “नागरिक सेवा पोर्टल>> यहाँ आवेदन करे ” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Step 3: इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा, यदि आप नए उपयोगकर्ता है तो “I Agree” पर टिक करके जारी रखे पर क्लिक करना होगा।

Step 4: इसके बाद आपके सामने एक पंजीकरण फॉर्म खुल कर आ जायेगा, समे जिसमे पूछी गयी सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक भरके जैसे नाम पता ,मोबाइल नंबर ,माता पिता का आधार नंबरआदि और इसके पश्चात् OTP डालकर सत्यापित करना होगा।

Step 5: इसके बाद रजिस्ट्रेशन हो जाने के उपरान्त आपको यूज़र आईडी मिल जाएगी।

Step 6: अब आपको यूज़र आईडी के मदद से आपको MKSY Portal Login करना होगा।

Step 7: लॉगिन करने के बाद पूछी गयी जानकारी एवं दस्तावेजों को अपलोड करना होगा और इसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना 2020 ऑफलाइन आवेदन | UP Kanya Sumangala Yojana Application Form

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना 2020 के तहत ऑफलाइन आवेदन करने और रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप नीचे बताई गई आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया देख सकते हैं:

Steps to Apply Offline UP Shadi Anudan Yojana Application Form

Step 1: सबसे पहले आवेदक आप्लिकेशन फॉर्म निचे दिए गए लिंक से डाउनलोड करे।

Step 2: आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को भरना होगा ।

Step 3: सभी जानकारी भरने के बाद आपको आवेदन फॉर्म के साथ अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ों को आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करना होगा ।

Step 4: इसके बाद आपको अपना आवेदन फॉर्म खंड विकास अधिकारी (विकास खंड अधिकारी), एसडीएम, परिवीक्षा अधिकारी, उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी आदि के कार्यालय में जमा करना होगा।

Step 5: इसके बाद भरे गए आवेदनों को संबंधित अधिकारी द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) को भेज दिया जाएगा।

Step 6: डीपीओ सभी सूचनाओं को ऑनलाइन फीड करेगा और इन ऑफ़लाइन अनुप्रयोगों की आगे की प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में की जाएगी।

Step 7: इस तरह आप ऑफलाइन आवेदन कर सकते है ।

Download UP Shadi Anudan Yojana Application Form

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना का लॉगइन आईडी कैसे ढूढे?

Step 1: सबसे पहले आवेदक को कन्या सुमंगला योजना की आधिकारिक वेबसाइट (http://mksy.up.gov.in/) पर जाना होगा।

Step 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको न्यू फीचर्स/रिपोर्ट के अंतर्गत फाइंड योर लॉगइन आईडी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Step 3: इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा, यहाँ आपको मोबाइल नंबर तथा कैप्चा कोड भरना होगा।

Step 4: अब आपको मोबाइल नंबर पर आये OTP के द्वारा वेरिफिकेशन करना होगा।

Step 5: इसके बाद आपको लॉगिन आईडी आपके स्क्रीन पर दिखाई देगी।

उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना हेल्पलाइन | UP Kanya Sumangala Yojana Toll Free Number

महिला कल्याण निदेशालय,
उत्तर प्रदेश सरकार,
8 वीं मंजिल, जवाहर भवन, अशोक मार्ग,  लखनऊ – 1 (उत्तर प्रदेश)

Comments

Popular posts from this blog

Balaram Yojana Odisha Online Registration : Online Apply, Application Form

  Balaram Yojana Odisha Online Registration 2021 | Odisha Balaram Schemes Apply Online | Balia Yojana Odisha | ବଳରାମ ଯୋଜନା ଓଡିଶା ଆବେଦନ ପତ୍ର ଅନ୍ଲାଇନ୍ରେ ଆବେଦନ କରନ୍ତୁ | Balaram Yojana Odisha Application Form Pdf, Eligibility beneficiary list on www.odisha.gov.in The government’s  Balaram scheme  for farmers after Kalia. The main purpose of the  Balaram Yojana Odisha 2021  is to provide bank loans to sharecroppers who cultivate their land without having their own land. About 400,000 rupees will be given to farmers for agricultural loans of about Rs 50,000. Farmers can take out agricultural loans not only from cooperative banks, but also from nationalized banks. In the first phase, the government is planning to provide 3.5 million farmers. If you are willing to apply for  Balaram Yojana 2021 , you can check all details regarding to  Odisha Balaram Yojana 2021  below. Balaram Yojana Odisha 2021 Summary Yojana Name Balaram Yojana Odisha Launched By Odish...

इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना 2021-22: ऑनलाइन आवेदन पत्र, पात्रता, लाभार्थी की स्थिति, उद्देश्य और विशेषताएं

  नमस्कार दोस्तों, आज हम “ Indira Gandhi Shehri Credit Card Yojana   इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना  (  IGSCCY  )  2021-22  ” के बारे में ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया, उद्देश्य, ऑनलाइन आवेदन पत्र लागू करने के लिए आवश्यक दस्तावेज, पात्रता, योजना की विशेषताएं और लाभ जैसी जानकारी साझा करते हैं। इसके अलावा, आप  इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना   (  Indira Gandhi Shahri Credit Card Yojana  ) लाभार्थी सूची डाउनलोड पीडीएफ की जांच कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट यानी  dipr.rajasthan.gov.in   के  माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की स्थिति की  जांच कर सकते हैं  । योजना की संक्षिप्त नवीनतम जानकारी योजना का नाम इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना आवेदन की स्थिति Active Indira Gandhi Shahri Credit Card Yojana 2021: इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना स्थिति, लाभार्थी सूची, नवीनतम समाचार अपडेट नवीनतम समाचार अपडेट :  इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना पर मिलेगा 50000 रुपये का कर्ज, राजस्थ...